गर्मी में लू लगने पर क्या प्रयोग लाभदायक होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 17:09

आयुर्वेद के अनुसार आमतौर पर लोग कफ, पित्त, वायु या इनमें से कोई दो प्रकृतियों वाले होते हैं। हम ठंडी तासीर या प्रकृति की चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म या चयापचय सिस्टम ठंडा होना शुरू हो जाता है और शरीर में ठंडक आने लगती है। चावल, जौ का पानी, केला, छाछ, दही, लस्सी आदि लेने से शरीर को ठंडक मिलती है। दूध की लस्सी भी ले सकते हैं। ज्यादातर सब्जियों की तासीर ठंडक देने वाली होती है। इनमें लौकी और तोरी सबसे ठंडी होती हैं। कफ प्रकृति वालों को लौकी, तोरी या इनका जूस ज्यादा नहीं लेना चाहिए। आम व लीची को छोड़कर ज्यादातर फल ठंडक देनेवाले होते हैं जैसे कि मौसमी, संतरा, आडू, चेरी, शरीफा, तरबूज, खरबूजा आदि। खीरा व ककड़ी भी गर्मियों के लिहाज से अच्छे हैं। सौंफ, इलायची, कच्चा प्याज, आंवला, धनिया, पुदीना और हरी मिर्च की तासीर भी ठंडी होती है। लू से बचाव के लिए कई तरह के पेय पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि ठंडाई, आम पना, शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी आदि के साथ-साथ खस, ब्राह्मी,चंदन, बेल, फालसा, गुलाब, केवड़ा, सत्तू के शर्बत आदि का सेवन करें।


ये हैं लू से निजात पाने के देसी नुस्खे :-
1. लिक्विड पेय का प्रयोग करें

लू लगने पर लिक्विड पदार्थ जैसे- छाछ, दही, जूस, गन्ने का रस, सब्जी का रस, शिकंजी, जूस आदि पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को अंदर से ठंडक मिलती है और आपके शरीर का तापमान भी कम हो जाता है।

2. पानी है रामबाण इलाज

लू लगने पर पानी ही आपकी सबसे ज्यादा मदद करता है, इसलिए लू लगने पर पानी ज्यादा पिएं, ताकि आपके शरीर में पानी की कमी पूरी हो सके, क्योंकि इसकी कमी के कारण ही आप लू की चपेट में आए थे।

3. जौ के आटे और बेसन का करें प्रयोग

लू लगने से शरीर पर हल्के लाल निशान पड़ जाते हैं, इसके लिए आप जौ के आटे और बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। जौ को प्याज के साथ पीसकर उसे शरीर पर लगाएं, जिससे आपको काफी आराम मिल सकता है। वहीं यदि आप लू लगने से बचना चाह रहे हैं तो आप प्याज के ऊपर के छिलके को जेब में रख सकते हैं, जिससे लू लगने के चांस काफी कम हो जाते हैं।

4. मालिश करें

लू लगने पर शरीर की मालिश करना भी आसान उपाय है, इसके लिए आप किसी भी ठंडे तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इसके लिए बर्फ से भी शरीर की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप आइस केप का यूज करें और मरीज के सिर, पैर, पीठ, छाती आदि जगह बर्फ की सिकाई करें।

5. शरीर पर गीला कपड़ा फेरें

लू लगने पर शरीर को ठंडे या गीले कपड़े से न लपेटें, क्योंकि यह इंसुलेशन की तरह काम करेगाा और आपकी बॉडी का तापमान बढ़ा देगा। इसकी जगह गीले कपड़े या रुई से ठंडे पानी में भिगोकर शरीर में हर जगह फेरें, जिससे शरीर का टेम्प्रेचर कम होगा और आपको काफी राहत मिलेगी।

6. ठंडी चीजें खाएं

लू से आपका शरीर गर्म हो जाता है और फिर आपके शरीर को ठंडा करने की जरुरत होती है। इसके लिए आपको ठंडी चीजों को खाने की जरुरत है। इसमें आप प्याज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, खरबूजा, अंगूर आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।

7. धूप में जाने से बचे

जब आपको लू लग जाए तो सबसे पहले आपको ये करना है कि तुरंत धूप से निकलकर ठंडी जगह आना है। या इसके लिए आप कूलर या पंखे का प्रयोग करें। AC का प्रयोग न ही करें तो अच्छा, क्योंकि इससे आपको कूलर की अपेक्षा थोड़ा धीरे अंतर पड़ेगा।

8. ढ़ीले कपड़े पहनें

लू लगने पर सारे कपड़े उतार लें या फिर पतले कपड़े ही पहनें। इससे क्या होगा, आपके रोम छिद्र से गर्मी बाहर आएगी और आपकी बॉडी से ठंडक कुछ हद तक अंदर जाएगी। लेकिन यदि आप मोटे कपड़े पहने रहेंगे तो आपके शरीर की गर्मी बाहर नहीं आ पाएगी और आपकी बॉडी को जल्दी आराम नहीं मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info